अद्भुत: इंसानी दिमाग, आंख, नाक, कान जैसे हैं ये पौधे

दोस्तों, ये दुनिया जितनी विचित्र है, उतनी ही विविधताओं से भरी पड़ी है। लाखों-करोड़ों प्राणी, पक्षी, पेड़-पौधे हमारी पृथ्वी को समृद्ध बनाते हैं। हर एक की अपनी अलग एक विशेषता होती है। कुछ पेड़ और पौधे इतने खास होते हैं कि उन्हें देख हमें तो बस कुदरत को सलाम करने को जी चाहता है। तो दोस्तों, आज हम ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में जानेंगे, जो इंसानी शरीर व उनके अंगों की तरह नजर आते हैं।

एक्टिया पैकिपुड़ा


यह एक अजीब तरह का पौधा होता है। इसको डॉल आई के नाम से भी जाना जाता है। इस पर लगने वाला फल डाॅल की आंख की तरह नजर आता है। ये पौधा पूर्वी उत्तरी अमेरीका में पाया जाता है। जो ज्यादा से ज्यादा 50 की उम्र तक बढ़ता है और चिकनी मिट्टी पर पाया जाता है। इस पौधे का फल इंसानों के लिए बेहद विषौला होता है। जो इंसानी दिलों पर बुरा प्रभाव डालता है।

साइक्रोट्रिया इलाटा


यह पेड़ मध्य दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। इस पर लगने वाले ये फुल महिला के लिपिस्टिक लगाने वाले होठों के समान होता है। इसकी गंध तितली को आकर्षित करती है। इसे हुकर लिप्स के नाम से भी जाना जाता है। मध्य अमेरिका में प्रेमी जोड़े ये फूल अपना प्रेम व्यक्त करने के लिए एक दूसरे को देते हैं। इस पौधे के पत्तों का इस्तमाल खांसी के लिए करते हैं। कई बार पौधे का इस्तेमाल सांस लेने में होने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए भी किया गया है।

रोडोटस


ये मशरूम की एक प्रजाति है। जिसे ‘पिंक मशरूम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कुछ-कुछ इंसानी दिमाग की तरह दिखता है। इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है। इसलिए इसे खाया नहीं जा सकता। ये ब्रिटेन, आयरलैण्ड, जर्मनी, एपोलैण्ड और नार्थ अमेरिका में पाया जाता है।

आरकोलिया आरिकुला


ये आमतौर पर पेड़ पर पाए जाने वाला कवक होता है, जो इंसान के कानों जैसा नजर आता है। इसलिए इसे जेली ईयर के नाम से भी जाना जाता है। 19 वीं शताब्दी में इसका इस्तेमाल आंखों के संक्रमण, कानों के संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है।

मोरसेला

मोरसेला एक प्रकार का खाने लायक मशरूम होता है जो जटिल इंसानी दिमाग की तरह नजर आता है। बहुत ही स्वादिष्ट होने के कारण अमेरिका में यह काफी लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *