ईरान-इजरायल की जंग से बिगड़ा माहौल, भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में बाजार लाल निशान पर खुला।

बाजार पर ईरान-इजराइल टेंशन का असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही और सिर्फ 6 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, मेटल और पावर शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। यह भारतीय बाजार में आज की गिरावट का सबसे प्रमुख कारण है।