दिल्ली में जारी भीषण गर्मी, आज पारा पहुंच सकता है 42 डिग्री के पार

अमर भारती : राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम लगातार जारी है। अब ताजा अनुमान के हिसाब से चार जुलाई तक मानसून दिल्ली में दस्तक देगा, लेकिन तब तक लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, दिल्ली के लोगों को जल्दी ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी खबर है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे दिल्लीवासियों को राहत के लिए 2 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

मॉनसून की देरी का सामना कर रहे कई राज्यों में मॉनसून ने तेजी पकड़ ली है। ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने देश के बाकी हिस्सों में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि दिल्ली में 4 जुलाई को बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि इस मौसम में दिल्ली के लोग पहले से ही परेशान है और अब तो बस बारिश का इंतजार है जिससे कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आम लोगो को खासी राहत मिल सकेगी।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-