भारत में हिंदू शरणार्थियों पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- ‘इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत’

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिंदू शरणार्थियों ने प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन तब हुआ जब केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) लागू होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साथ। इसी को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिन्दू शरणार्थियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया जिस कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री भड़क गए हैं।

अब इसे लेकर केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की, हमारे देश का कानून तोड़ा, इन्हें जेल में होना चाहिए था, इनकी इतनी हिम्मत हो गई कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं? CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है।’

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने CAA पर बात करते हुए कहा था कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा। चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे। अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगें तो क्या आप पसंद करोगे?’