मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी किसानों की बड़ी महापंचायत

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत के लिए जाटों की सभी खाप एकजुट, टिकैत दिखाएंगे  ताकत - kisan mahapanchayat muzaffarnagar farmers jat khap unity tikait  political muscle power ntc - AajTak

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बडी महापंचायत का आयोजन किया है। भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

महापंचायत तक पहुंचने से किसानों को नही रोक सकता कोई

राकेश टिकेत ने कहा कि महापंचायत के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या को बताना असंभव है। लेकिन मैं वादा कर सकता हूं कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। किसानों को महापंचायत तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। अगर वे हमें रोकते हैं। तो हम बैरियर तोड़ते हुए पहुंचेंगे।

पंजाब से बड़ी संख्या में आएंगे किसान

पंजाब से लगभग 2,000 किसानों के मुजफ्फरनगर पहुंचने की उम्मीद है। वे अमृतसर से सुबह चार बजे, जालंधर से सुबह पांच बजे और लुधियाना से रविवार को सुबह छह बजे एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ेंगे।

धरना स्थलों से लगभग 400-500 किसान पहुंचेगे

दिल्ली की सीमा पर धरना स्थलों से 400-500 किसान महापंचायत के लिए रवाना होंगे। किसान टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से बसों में शिफ्ट में निकल रहे हैं। शुक्रवार की रात धरना स्थलों से दो बसें मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो चुकी हैं। अन्य दो शनिवार सुबह रवाना हुए और दो और शाम करीब चार बजे रवाना होंगे।

500 बसें ली गयी किराए पर

हालांकि राकेश टिकैत का कहना है कि लोग मुख्य रूप से गांवों से आ रहे हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों के किसानों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। किसानों को मुजफ्फरनगर पहुंचाने के लिए कुल 500 बसें किराए पर ली गई हैं।

महापंचायती की सभी व्यवस्था हो गयी

लगभग 5,000 स्वयंसेवकों को ड्यूटी दी गई है। और पहचान पत्र जारी किए गए हैं ताकि किसान रविवार को महापंचायत के लिए मैदानों में पहुंचें। स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई है और एक आपातकालीन नंबर साझा किया गया है। टिकैत ने कहा सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हमें देखना होगा कि मुख्य साइट तक कौन पहुंच पाता है। जो भीड़ के कारण वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं।उनके लिए हमने 12-14 स्क्रीन और 4-5 फील्ड की व्यवस्था की है। सड़कें और पार्किंग क्षेत्र जाम हो जाएंगे।

पीएसी और आरएएफ की कंपनियां होंगी तैनात

केंद्रीय कृषि कानूनों सहित किसानों से जुड़े मुद्दों पर रविवार को होने वाली ‘किसान महापंचायत के लिए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी पीएसीकी छह कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स आरएएफ की दो कंपनियां तैनात की जाएंगी। सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी जबकि पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी सात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी और 40 पुलिस निरीक्षक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

कृषि कानून औऱ गन्ना समर्थन मूल्य तथा बिजली आपूर्ति के मुद्दों पर होगी चर्चा

भारतीय किसान यूनियन के महासचिव और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मोर्चा के सदस्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में केंद्रीय कृषि कानून, गन्ना समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र सहित देश भर के किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *