86.65 मीटर ‘दूर’ भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा आए मेडल के ‘करीब’

अपने ग्रुप में टॉप पर रहे भारत के नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2020 में भारत का एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन का सपना और उम्मीद हर भारतीय के मन के किसी कोने में कहीं न कहीं दबी हुई हैं। कई जगहों से मेडल पा चुके हम जितने खुश है, उतने ही कुछ खेलों में ख़ास प्रदर्शन न होने के कारण निराश भी हैं। लेकिन बुधवार की सुबह को जापान की राजधानी टोक्यो से भारत में ऐसी ख़बर आई, जिससे पूरे देशवासियों के मन में वह दबी हुई ख्वाहिश फूटकर आकार लेने लगी। दरअसल टोक्यो ओलंपिक्स में अपना पहला ओलंपिक्स खेल रहे भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 86.65 मीटर दूर भाला फेंक फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

पहले स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

अपने पहले ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो मुकाबले में अपने ग्रुप ए में टॉप पर रहे। अपने ओलंपिक्स करियर के पहले ही थ्रो में क्वालिफाइंग मार्क पार करने वाले नीरज चोपड़ा के अलावा सिर्फ दो और एथलीट्स ने इस ग्रुप में क्वॉलिफिकेशन मार्क को पार किया। दूसरे स्थान पर जर्मनी के जोहानस वेटा रहे जिन्होंने 85.64 मीटर का थ्रो किया। जबकि तीसरा स्थान मिला पाकिस्तान के अरशद नदीम को। उन्होंने 85.16 मीटर तक भाला फेंका।

फाइनल पर रहेंगी निगाहें

पहले ही थ्रो में क्वालिफाइ करने वाले नीरज चोपड़ा की निगाहें अब 7 अगस्त को होने वाले फाइनल पर होंगी। जिसमें उनसे पदक की उम्मीद लगाना लाज़मी भी है। आपको बता दे कि जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के जान ज़ेलेनज़ी (1996) के नाम हैं। उन्होंने 98.48 मीटर दूर भाला फेंक यह रिकॉर्ड हासिल किया था। जबकि ओलंपिक्स रिकॉर्ड नॉरवे के एंड्रियूज़ ने भाला 90.57 मीटर दूर फेंक यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *