दिवाली से पहले हुआ दिल्ली में धमाका, 19 साल बाद फिर सेहमी दिल्ली

2005 के बम ब्लास्ट से है कोई लिंक ?
आपको बता दे की साल 2005 में हुआ था एक बेहद ही भयानक बम ब्लास्ट | जिसको आज भी याद करके कई लोग होते है परेशांन | 29 अक्टूबर 2005 की वह शाम जिसको याद करके आज भी लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते है | दिवाली से 2 दिन पहले हुआ था सीरियल बम ब्लास्ट | सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी में हुए बम ब्लास्ट में हुए थे करीब 200 लोग घायल और 60 लोगो की मौत | 29 अक्टूबर 2005 की इस घटना ने दिल्ली के साथ-साथ पूरे भारत को झकझोर के रख दिया |

रोहिणी विस्फोट की खबर विस्तार से
दिल्ली की रोहिणी सेक्टर 14 में हुआ ब्लास्ट | प्रशांत विहार के CRPF स्कूल के बाहर हुआ विस्फोट | बताया जा रहा है की, ब्लास्ट रविवार की सुबह 7:30 बजे के आसपास हुआ था | धमाका ऐसा था की 3-4 किलोमीटर तक आवाज़ सुनाई दी थी और 15-20 मिनट तक हवा में सफ़ेद धुएं का गुब्बारा फैला रहा | आसपास के दुकानों और गाड़ियों के शीशे टूट गए | ब्लास्ट की वजह से स्कूल की दिवार में हुआ बड़ा होल | कार और सैंबोर्ड़ भी हुए क्षतिग्रस्त | रविवार होने के कारण, किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ | उधर, धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।
पुलिस क्यों नहीं है सचेत?
त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिसकर्मियो को रहना चाहिए तैनात | त्योहारों पर लोगो की भीड़ उमड़ आती है | वही शॉपिंग एरियाज के पास ना तो कोई पुलिसकर्मी न ही बैरियर न ही सिक्योरिटी स्टाफ | कैसे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करे? सरोजिनी नगर, सदर बाजार और चांदनी चौक ऐसी जगहों पर कोई पुलिस मौजूद नहीं है | जनता कैसे बेख़ौफ़ होकर घुमे जब कोई पुलिस ही उनके लिए नहीं है खड़ी |

बड़े नेताओ के बयान
दिल्ली के वीके सक्सेना ने रोहिणी विस्फोट पर कहा,”आज दिल्ली में हुए विस्फोटों की मल्टी-एजेंसी जाँच चल रही है | मैं जाँच की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा हूँ और आश्वासन देता हूँ की दोषियों को सजा मिलेगी | मैं सभी से संयम बनाये रखने और भय ना फ़ैलाने की अपील करता हूँ | ” वही, “आप” नेता मनीष सिसोदिया कहा की दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे है | रोहिणी में हुआ धमाका चिंता का विषय है |
क्या संकेत है रोहिणीं ब्लास्ट के, दहशत फैलाना या कोई और कारण ?
कई दिनों से देश में कई स्थानों पर ट्रैन पलटने की साजिश और स्कूलों और विमान में बम विस्फोट के धमकियों के बीच हुए राजधानी दिल्ली में जोरदार बम धमाका कर दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया जा रहा है | रविवार के हुए धमाके से यह शंका सच होती नजर आ रही है | दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे है सवाल ? दिवाली से पहले हुए बम ब्लास्ट से दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ गयी है | सभी लोगो में दहशत का माहौल है | सभी डरे हुए है | सभी का मानना है की यह पूरी प्लानिंग के साथ हुआ है |