Shefali Jariwala Death News: रीमेक सॉन्ग कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है की 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मौत ने टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचाया है | शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके अंधेरी स्थिति लोखंडवाला के घर बीती रात मुंबई पुलिस पहुंची थी, जहां फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी | शेफाली की अचानक मौत से सभी हैरान है | उनका परिवार टूट चूका है, पति और माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है | शेफाली जरीवाला की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है | ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे हैं?
एक्ट्रेस के निधन को लेकर हॉस्पिटल स्टाफ ने बताई चौकाने वाली बात
बताया जा रहा है कि बीती रात 27 जून, शुक्रवार को एक्ट्रेस को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पति पराग त्यागी और अन्य तीन लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे | यहां आते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया | बेलेव्यू हॉस्पिटल के रिसेप्शन स्टाफ का कहना है कि शेफाली को करीब 11:15 बजे जब अस्पताल लाया गया तक उनका निधन हो चुका था | जिसके बाद बीती रात करीब 12:30 बजे शेफाली का शव अंधेरी में स्थित कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया | कूपर अस्पताल की एएमओ ने शेफाली का शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया है, इसलिए मौत किस वजह से हुई है, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा | कूपर अस्पताल में शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम चल रहा है | इसी बीच एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी फिर से हॉस्पिटल पहुंचे हैं. वो काफी उदास नजर आए |
शेफाली के बिल्डिंग के वॉचमैन ने दी खास जानकारी
शेफाली के निधन को लेकर हर किसी के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है | एक्ट्रेस जिस बिल्डिंग में रहती थी, वहा के वॉचमैन से उनके निधन को लेकर एक खास बात सामने आई है | शेफाली जरीवाला अंधेरी की गोल्डन रेज बिल्डिंग में अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थी | पुलिस ने शेफाली के बिल्डिंग के वॉचमैन से बात की, उसने कई बातें बताई है | शेफाली के बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया- रात करीब 10 या 10:15 बजे के आसपास उनकी गाड़ी तेजी से बिल्डिंग से बाहर निकली थी | उस वक्त गाड़ी के शीशे काले थे, इसलिए ये नहीं पता चला कि गाड़ी में शेफाली मैम थी या कोई और | मैंने शेफाली मैम को आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति और पालतू कुत्ते के साथ घूमने निकली थी | वॉचमैन ने आगे बताया की, मुझे करीब 1 बजे रात को पता चला की शेफाली जी का निधन हो गया | एक शख्स बाइक पर आया जिसने मुझे शेफाली जी की फोटो दिखाई, और कहा की ये अब नहीं रही | मुझे इस बात पर यकीन नहीं हुआ तो मैंने उन्हें कहा की आप ऊपर उनके घर जाकर कन्फर्म कर लो | तो फिर उस शख्स ने कहा मैं ऊपर नहीं जाऊंगा, मैं हॉस्पिटल जा रहा हूँ | उसके बाद वो चले गए | परिवार के बाकी सदस्यों से भी पुलिस जानकारी ले रही है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या शक की वजह को समझा जा सके | अब हर कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है |
जरूर पढ़े:
- अरबपतियों की संख्या में जबरदस्त उछाल, कौन सा मुस्लिम देश करेगा टॉप? भारत की क्या होगी स्थिति, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
- TMC के बागी सांसद BJP में क्यों नहीं गए? NCPI में विलय के पीछे की पूरी रणनीति समझिए
- अमेरिका-ईरान शांति समझौता: 300 अरब डॉलर पैकेज समेत 14 सूत्रीय मसौदा, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति
- Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, फिर भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 क्यों नहीं?
- G7 में चीन की गैरमौजूदगी पर फिर उठे सवाल, क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अब मिलनी चाहिए जगह?