
📍निघासन, खीरी | अमर भारती ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर निघासन विधान सभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर भव्य समारोह, केक काटने, पौधारोपण, और मरीजों को फल वितरण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सपा नेताओं द्वारा केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से हुई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख चेहरे:
आर.एस. कुशवाहा (पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव, सपा)
भण्डारी यादव (विधानसभा अध्यक्ष)
माजिद अली, डॉ. बेनजीर उमर, रामआसरे यादव
एडवोकेट सुभाष कुमार वर्मा, ध्रुव मौर्य, जगरोशन यादव, दामोदर मौर्य, सलीम अहमद
इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश की उम्मीद और बदलाव की आवाज हैं। सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध राजनीतिक जीवन की कामना की।