अरविन्द सिंह गोप करेंगे बाबू रामसेवक यादव के चित्र का अनावरण, स्मृति व्याख्यान में जुटेंगे संभ्रान्त जन

बाराबंकी। लोकसभा में संसदीय दल के नेता रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. बाबू रामसेवक यादव की जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में रामसेवक यादव स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके चित्र का अनावरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा करेंगे। यह जानकारी शताब्दी वर्ष समिति के संयोजक ज्ञान सिंह यादव ने दी।

ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि इस व्याख्यान में स्व. बाबू रामसेवक यादव के समाजवादी आंदोलन और विधि क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उनके विचारों को याद कर युवाओं को प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली खान, पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, हिसाल बारी किदवई, सुरेन्द्र सिंह बब्बन, महामंत्री रामराज यादव सहित बार के पदाधिकारी, अधिवक्ता और जिले के अनेक प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।