जीएसटी दरों का बदलाव निम्न, मध्यम वर्ग के लिए सराहनीय फैसला : डॉक्टर कौशल

गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार को लेकर भाजपा नेता एवं समाजसेवी, सनसाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कौशल वर्मा ने इसे निम्न और मध्यम वर्ग के लिए जनहितकारी बताया है।

डॉ. कौशल ने कहा कि इस सुधार से स्वास्थ्य सेवाएँ, रोज़मर्रा की चीजें, कृषि-उपकरण, शिक्षा, वाहन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते होंगे। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए गेम चेंजर करार दिया। उनके अनुसार आवश्यक चिकित्सीय वस्तुओं पर कर का बोझ कम होगा, दवाओं और फार्मास्युटिकल निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को जीएसटी से मुक्त करना बेहद सराहनीय कदम है। वहीं, उर्वरक क्षेत्र को दी गई अतिरिक्त सहायता से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और किसान लाभान्वित होंगे।

डॉ. कौशल ने कहा—
“ये संरचनात्मक सुधार भारत की स्वास्थ्य अवसंरचना को मज़बूत करेंगे और हर घर तक किफ़ायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच संभव बनाएँगे। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”