अंतरिक्ष सिंह की मौत पर किया कैंडल मार्च, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की जांच की मांग

बहराइच। रुपईडीहा एनडीए कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह की संदिग्ध मौत की जांच की मांग को लेकर बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। दर्जनों युवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अंतरिक्ष कुमार सिंह का शव पुणे के एक हॉस्टल में फंदे से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही उनके माता-पिता सीमा सिंह और रवि सिंह, तथा मामा अश्वगज सिंह ने शव गांव लेकर आए। अंतरिक्ष सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

कैंडल मार्च में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, रुपईडीहा चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, शिवपूजन सिंह, शिवराज सिंह, अभिजीत, उमेश, हर्षोदय, धर्मवीर, राहुल, शैलेन्द्र प्रताप, रमन, नीरज, अशोक, अभिषेक, दिनेश सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। उन्होंने न्याय और जांच सुनिश्चित करने की जोरदार मांग की।