एनडीपीएस एक्ट में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के निर्देशन में विनय कृष्ण, औषधि निरीक्षक और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1102 शीशी एमरेक्स सिरप और स्पासनोबोन कैप्सूल की 51,840 गोलियां बरामद की हैं। यह सभी नारकोटिन प्रकार की नशीली ऐलोपैथिक दवाएं हैं। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से एक चारपहिया वाहन UP 32 MT 2089 भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अली सरीम मेकरानी पुत्र अक्तर अली, निवासी मंसूरगंज और मो. आफताब पुत्र जियाउल हसन, निवासी काजीकटरा थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने इस संबंध में मु.अ.सं. 230/2025 के तहत धारा 8/21, 8/22, 8/25, 8/29 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में मानवाधिकार और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।