लेखराज सिंह प्रधान अवैरनी बने बलदेव ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि

बल्देव/मथुरा। शनिवार को बल्देव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने अपने नए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की। इसमें लेखराज सिंह प्रधान (अवैरणी) को बलदेव ब्लॉक का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। इसके साथ ही अनिल रावत (होल्ला) को राया ब्लॉक, तथा सुरेश तरकर को फरह ब्लॉक का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में होने वाली समीक्षा बैठकों में ये प्रतिनिधि उनकी ओर से उपस्थित रहेंगे और क्षेत्रीय विकास कार्यों में सहयोग करेंगे।

लेखराज प्रधान, विधायक पूरन प्रकाश के बेहद करीबी माने जाते हैं। लगातार तीन बार विधायक को चुनाव जिताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस सक्रिय नेतृत्व, कार्यशैली और विकास कार्यों की गति को देखते हुए उन्हें बलदेव जैसे सबसे मजबूत एवं चुनावी दृष्टि से अहम ब्लॉक की कमान सौंपी गई है।

विधायक प्रतिनिधि लेखराज प्रधान ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे।

वहीं विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने लेखराज प्रधान को जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लेखराज सिंह प्रधान, अनिल रावत व सुरेश तरकर का जोरदार स्वागत किया और नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई।

होशियार प्रधान, अजय प्रधान, बलवीर बाबा, रतन बाबा, नत्थी तोमर, निहाल सिंह आर्य, अजीत छोन्कर, मल्ल सिंह प्रधान, खेम सिंह प्रधान, राजकुमार तोमर, अजीत पहलवान, नीरज चौधरी, राजेंद्र प्रधान, श्यामवीर प्रधान, माधव तेहरिया, भोला पहलवान, खुशी पहलवान, गव्वर पहलवान, मुकेश प्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी व्यक्त की।