राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आ रही हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है, जो कार्यक्रमों की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।
🔻 अमौसी एयरपोर्ट रूट डायवर्जन
- एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ पर प्रतिबंध
सामान्य वाहन अमौसी एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकेंगे।
➡️ वैकल्पिक मार्ग: अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बाएं।
- शहीद पथ पर प्रतिबंध
कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर यातायात बंद।
➡️ वैकल्पिक मार्ग: ट्रांसपोर्ट नगर → पुरानी चुंगी → पिकेडली → बाराबिरवा → स्कूटर इंडिया → जुनाबगंज मोड़।
🔻 ब्रह्मकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, मोहनलालगंज (गुलजार उपवन) रूट डायवर्जन
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा – कार्यक्रम स्थल मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक मार्ग: जिला कारागार → मोहनलालगंज → किसान पथ।
- कबीरपुर अंडरपास से कार्यक्रम स्थल तक यातायात बंद
➡️ वैकल्पिक: किसान पथ।
- साहू रेजीडेंसी कैंप गेट — पूर्ण प्रतिबंध
- अहिमामऊ अंडरपास से सुल्तानपुर दिशा प्रतिबंधित
➡️ वैकल्पिक: शहीद पथ → कमता तिराहा।
🔻 राजभवन क्षेत्र डायवर्जन
- बंदरियाबाग चौराहा → राजभवन मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: गोल्फ क्लब या लालबत्ती चौराहा → एसएन ओवरब्रिज।
- लालबत्ती चौराहा → सिसेंडी/प्रेरणा केंद्र/एनेक्सी मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: बंदरियाबाग → गोल्फ क्लब/एसएन ओवरब्रिज।
- हजरतगंज चौराहा → डीएसओ/बंदरियाबाग मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: सिकंदरबाग → यूपीटेक → रॉयल होटल → बर्लिंग्टन चौराहा।
- रॉयल होटल चौराहा से सभी जुड़े मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: हजरतगंज → सिकंदरबाग → बर्लिंग्टन चौराहा।
- 1090 चौराहा — रोडवेज बसें प्रतिबंधित
➡️ वैकल्पिक: बैकुंठधाम तिराहा → चिरैयाझील।
- पार्क रोड चौराहा से DSO चौराहा बंद
➡️ वैकल्पिक: हजरतगंज/गोल्फ क्लब।
- DSO चौराहा ↔ पार्क रोड — मार्ग पूरी तरह बंद
🔻 वृंदावन योजना सेक्टर–15 (PGI क्षेत्र) डायवर्जन
- सेक्टर-14 नहर पुल → सेक्टर-19 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: सेक्टर 12 → ज्ञान सरोवर → चिरैयाबाग → तेलीबाग।
- सेक्टर-19 → सपने एंक्लेव/सेक्टर-15 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड → उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग।
- सेक्टर-16 → सेक्टर 15 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: सेक्टर-19 → PGI तिराहा।
- सेक्टर-18 → सेक्टर-16/19 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: सेक्टर-17 → कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड।
- सेक्टर-12 → सेक्टर-15 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: ज्ञान सरोवर → चिरैयाबाग → तेलीबाग।
- ज्ञान सरोवर → सेक्टर-11/12/15 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: चिरैयाबाग → तेलीबाग।
- सेक्टर-8 शहीद पथ अंडरपास → सेक्टर-15 मार्ग बंद
➡️ वैकल्पिक: उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग → तेलीबाग।