
खीरी/लखीमपुर-खीरी।थाना खीरी के तेज़तर्रार थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में खीरी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 15 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
निराला तिवारी ने अपने सख्त तेवर और तेज नेतृत्व में लगातार दबिश देकर एक के बाद एक सभी आरोपियों को पकड़ने का अभियान तेज किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
थाना अध्यक्ष ने साफ कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
मेहताब पुत्र लख्तराफ, ग्राम लोहपुरवा, थाना मझरा
नीरज कुमार पुत्र रामसेवक, ग्राम लोहपुरवा, थाना मझरा
शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रसाद, ग्राम सोहापुर, थाना खीरी
श्रवण कुमार पुत्र मंगू लाल, ग्राम सोहापुर
पिंटू पुत्र किशनलाल, ग्राम महदेविया मझरा
राहुल मिश्रा पुत्र अरविंद, ग्राम देवीपुर
गोविंद मिश्रा पुत्र व्यालेश्वर मिश्रा, ग्राम देवीपुर
आवेश पुत्र सुर्जन, ग्राम कट्कुआनपुरवा
असलम पुत्र हाफिज, ग्राम भभनपुरवा
इरफान पुत्र शकील, ग्राम भभनपुरवा
परमेश रूपा पुत्र रामचरण, ग्राम कट्टनपुरवा
इमरान पुत्र सकूर, ग्राम भभनपुरवा
रहीम पुत्र अनीस, ग्राम भभनपुरवा
असीम पुत्र शरीफ, ग्राम भभनपुरवा
किसन पत्नी स्व. कृष्णा मुरारी, ग्राम लगुघा
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक राजबहादुर सिंह,
एसआई पवन पटेल राठी,
एसआई महताब सिंह,
एसआई अविनाश कुमार सिंह,
महिला उपनिरीक्षक अंजना शुक्ला,
तथा थाना खीरी पुलिस टीम के अन्य कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा।
निराला तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान स्थानीय पुलिस की एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है।