
फतेहपुर सीकरी।
गुरुवार को ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी संघ के आवाहन पर ग्राम सचिवों ने चौथे दिन भी ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक कार्यालय पर सत्याग्रह करते हुए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किए। संघ ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को सभी ब्लॉकों पर धरना देकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संघ प्रदेश स्तर पर कलम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दे चुका है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
वेद प्रकाश बघेल, हरिमोहन सोलंकी, राहुल सिंह रावत, हरेंद्र पाल सिंह, मोहित यादव, दीक्षा गुप्ता, विपिन कुमार, जीतेन्द्र सिंह, अनिल आर्य, अश्विनी कुमार।
ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी संघ का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति के नियम कर्मचारियों के लिए असुविधाजनक और अनुचित है, इसलिए वे अपने अधिकारों की रक्षा हेतु लगातार आंदोलन कर रहे हैं।