
सूरतगंज, बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के नंदऊपारा स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को प्रेम सिंह बाबा की अगुवाई में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कन्याओं और साधु-संतों को विधिवत प्रसाद के साथ दक्षिणा भी प्रदान की गई।
यह भंडारे का आयोजन वायुसेना में बतौर सैनिक सेवा दे रहे ऋषभ सिंह एवं उनकी पत्नी स्वाति सिंह को पुत्री रत्न की प्राप्ति के उपलक्ष्य में किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।
भंडारे में बुढ़वल गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष ओम नारायण सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, टिरु सिंह, प्रभात सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगंज कुंवर आशीष सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, मास्टर राघवेंद्र सिंह (रिंकू), बीडीसी प्रतिनिधि जगदीश सिंह, अजीत सिंह (रिंकू), इति सिंह, राम प्रताप सिंह, बाबा ओम प्रकाश दास, जय प्रकाश सिंह, अमर सिंह, अमित सिंह, मोहित सिंह, शुभम सिंह, रामशंकर सिंह, रोहित सिंह, अरविंद यादव, सत्यम सिंह, बाबा सदावृत दास, तेजांश सिंह (तेजस) सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।