
कासगंज। जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र में 45 वर्षीय मकान मालिक ने किराएदार की 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है, मासूम के परिजनों मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
बताया जाता है कि जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक 4 वर्षीय मासूम अपने किराए के में खेल रही थी, तभी उसके घर में ऊपरी मंजिल पर रहने वाला मकान मालिक 45 वर्षीय बंटी उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा, बच्ची की चीख पुकार सुन दौड़कर ऊपर पहुंचे, तो बच्ची को लहू-लुहान अवस्था में पाया, वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने आनंद फानन ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, मासूम के परिजनों ने आरोपी बंटी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है पुलिस ने आरोपी मकान मालिक बंटी को गिरफ्तार कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।