लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, दो अन्य भी पकड़े गए

लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ और हजरतगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके साथ रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, हत्याकांड के बाद से ही श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। करीब 11 दिन बाद नागपुर में हुई गिरफ्तारी को मामले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।