
कसया, कुशीनगर। प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीनों शिक्षा संवर्गों में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
उच्च शिक्षा संवर्ग में शशिप्रभा सिंह (डायट कुशीनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हेमा पाण्डेय (सेंट जोसेफ कॉलेज) द्वितीय और प्रिया सिंह (डायट कुशीनगर) तृतीय स्थान पर रहीं।
माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में संजना विश्वकर्मा (नेहरू इंटर कॉलेज, सेमरी शुक्रौली) ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुंदन गौतम (बुद्धा इंटर कॉलेज, कुशीनगर) द्वितीय तथा मानकेश कश्यप (हैरिटेज, कसया) तृतीय स्थान पर रहे।
बेसिक शिक्षा संवर्ग में सौम्या सिंह (हैरिटेज, कसया) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशना सिंह (हैरिटेज, कसया) द्वितीय तथा शोभित सिंह (संत पुष्पा इंटर कॉलेज, हाटा) तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ. रामजियावन मौर्य, बीईओ अशोक कुमार यादव, विजय पाल नारायण त्रिपाठी, रीता गुप्ता, रजनीश द्विवेदी, प्रभात राय, क्षेत्रीय वनाधिकारी, रविन्द्र नारायण पाण्डेय, अनिल मिश्र, नीरज बंका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।