चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026: 5 अप्रैल को लाइव होगा सिनेमा का सबसे बड़ा जश्न, कब और कहां देखें

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एक बार फिर लाइव अवॉर्ड्स की संस्कृति को दर्शकों के बीच लेकर आ रहा है। चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट 5 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे IST पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर किया जाएगा। इसके साथ ही यह अवॉर्ड शो यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम होगा, जिससे डिजिटल ऑडियंस तक इसकी पहुंच और अधिक बढ़ेगी। 07 अप्रैल 2026 को यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के यूट्यूब चैनल पर दोबारा उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टार-स्टडेड होस्ट्स और एंटरटेनमेंट का पावरपैक डोज

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले स्क्रीन अवॉर्ड्स इस साल और भी भव्य अंदाज में नजर आएंगे। इस बार शो को आलिया भट्ट, फराह खान, सुनील ग्रोवर और ज़ाकिर खान जैसे दिग्गज होस्ट करेंगे। यह मंच सिनेमा, म्यूज़िक, कॉमेडी और पॉप कल्चर का अनोखा संगम पेश करेगा, जो दर्शकों को एक संपूर्ण एंटरटेनमेंट अनुभव देगा।

पहली बार मल्टी-प्लेटफॉर्म लाइव एक्सपीरियंस

इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार स्क्रीन अवॉर्ड्स को एक साथ लीनियर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव अनुभव किया जाएगा। SPNI अपने मजबूत लीनियर और डिजिटल इकोसिस्टम का उपयोग करते हुए इस इवेंट को एक बड़े रियल-टाइम कल्चरल मोमेंट में बदलने की तैयारी में है, जिससे दर्शकों को हाई-इम्पैक्ट एंगेजमेंट और एंटरटेनमेंट मिलेगा।

क्या बोले सितारे और आयोजक

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि सिनेमा सिर्फ बड़े पर्दे का मैजिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति का योगदान इसे खास बनाता है। उन्होंने बताया कि चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स इस मैजिक को सेलिब्रेट करने का एक शानदार मंच है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ कंटेंट ऑफिसर नचिकेत पंतवैद्य ने कहा कि लाइव अवॉर्ड्स को वापस लाना दर्शकों को रियल-टाइम में सिनेमा के बड़े पलों से जोड़ने की कोशिश है। उनके अनुसार, यह शो केवल अवॉर्ड सेरेमनी नहीं, बल्कि एक हाई-इम्पैक्ट एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी है।

बड़े ब्रांड्स का भी साथ

अवॉर्ड्स की पहुंच और विज़िबिलिटी बढ़ाने के लिए अडानी एयरपोर्ट्स OOH पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जबकि द अवॉर्ड गैलरी ट्रॉफी पार्टनर के तौर पर इस इवेंट का हिस्सा बना है।

कब और कहां देखें

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 को 05 अप्रैल 2026, रात 8 बजे IST पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न, सोनी लिव और स्क्रीन अवॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।