जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो का सुनील शेट्टी ने किया शुभारंभ: स्मार्ट-मॉडर्न लिविंग सॉल्यूशंस के महत्व पर विचार किए साझा

लखनऊ। इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस और होम ऑटोमेशन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में अपना ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गोमती नगर के प्रमुख इलाके में स्थित यह नया शोरूम 1,353 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे प्रीमियम तथा एक्सपीरिएंशियल रिटेल वातावरण देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

इस स्टूडियो में कंपनी के विस्तृत और लगातार विकसित होते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है। यहां मॉड्यूलर स्विचेस, लग्ज़री लाइटिंग सॉल्यूशंस, एडवांस्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम, फैन और घरेलू उपकरण, म्यूजिक व मोबाइल एक्सेसरीज़ समेत कई स्मार्ट लिविंग इनोवेशन उपलब्ध हैं, जो आधुनिक घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

लॉन्च इवेंट में जुटे अतिथि और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स

इस दौरान भव्य लॉन्च इवेंट में आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर महापौर लखनऊ सुषमा खड़कवाल, आरएसएस संपर्क प्रमुख (अवध प्रांत) प्रशांत भाटिया सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर सुनिल शेट्ठी ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और स्मार्ट व मॉडर्न लिविंग सॉल्यूशंस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कंपनी चेयरमैन ने बताई विस्तार की रणनीति

लॉन्च के अवसर पर कंपनी के चेयरमैन रमेश जैन ने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश का बाजार कंपनी की ग्रोथ के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ के जरिए कंपनी उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है और ग्राहकों के और करीब पहुंच रही है। साथ ही, लखनऊ में एक समर्पित डिपो के माध्यम से तेज़ सेवाएं सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई गई है।