क्लियर प्रीमियम वॉटर का डिसरप्टिव कैंपेन लॉन्च: ऋतिक रोशन के जरिए ग्राहकों से असली प्रोडक्ट पहचानने की अपील

लखनऊ। भारत में डुप्लिकेट सामान का कारोबार लंबे समय से तेजी से बढ़ रहा है। कोलाबा कॉजवे से लेकर चांदनी चौक जैसे बड़े बाजारों तक स्नीकर्स, सनग्लासेस और हैंडबैग जैसी कई चीजों की कॉपी खुलेआम बिकती दिखाई देती है। अब यही ट्रेंड पीने के पानी के बाजार में भी चिंता का विषय बनता जा रहा है, जहां लुकअलाइक बोतलबंद पानी के ब्रांड ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

इसी मुद्दे को केंद्र में रखते हुए क्लियर प्रीमियम वॉटर ने अपना नया और अब तक का सबसे बड़ा कैंपेन लॉन्च किया है। ‘पानी हो तो क्लियर’ नाम से शुरू किए गए इस अभियान में अभिनेता ऋतिक रोशन को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में शामिल करते हुए ग्राहकों को असली और नकली के बीच फर्क समझाने की कोशिश की गई है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ मार्केटिंग कैंपेन नहीं, बल्कि ग्राहक सुरक्षा और भरोसे से जुड़ा अभियान है।

बढ़ती नकल पर कंपनी ने जताई चिंता

कंपनी के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में बाजार में ऐसे कई ब्रांड सामने आए हैं, जिन्होंने क्लियर प्रीमियम वॉटर की बोतल, लेबल डिजाइन और यहां तक कि कैप के रंग तक की नकल करने की कोशिश की है। इससे ग्राहकों के लिए असली और नकली उत्पाद के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है।

क्लियर प्रीमियम वॉटर का कहना है कि बाहरी पैकेजिंग की नकल संभव हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता, सख्त मानक, पूरी तरह ऑटोमेटेड प्रोसेस और मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन जैसी चीजों की असली पहचान कॉपी नहीं की जा सकती। कंपनी का दावा है कि उसका फोकस ग्राहकों तक सुरक्षित और भरोसेमंद पीने का पानी पहुंचाने पर है।

गुणवत्ता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता सराहनीय: ऋतिक रोशन

कैंपेन को लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने क्लियर की गुणवत्ता और ग्राहक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों तक सुरक्षित पीने का पानी पहुंचाने के लिए कंपनी का जुनून और ईमानदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ग्राहक सुरक्षा को केंद्र में रखने वाले इस अभियान का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हो रही है।

ऋतिक की लोकप्रियता को रूपक के तौर पर किया इस्तेमाल

इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ सेलिब्रिटी प्रचार तक खुद को सीमित नहीं रखा गया, बल्कि एक मजबूत रूपक के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है। ऋतिक रोशन लंबे समय से भारत के सबसे ज्यादा कॉपी किए जाने वाले सितारों में गिने जाते हैं। उनके डांस स्टेप्स, फिल्मी स्टाइल और लोकप्रिय किरदारों की नकल अक्सर शादी समारोहों, टैलेंट शो और सोशल मीडिया रील्स में देखने को मिलती है।

हालांकि, हर नकल आखिरकार असली के सामने कमजोर पड़ जाती है, क्योंकि मेहनत, सहजता और गुणवत्ता जैसी चीजों की पूरी तरह कॉपी संभव नहीं होती। क्लियर प्रीमियम वॉटर ने इसी विचार को अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता से जोड़ते हुए अभियान तैयार किया है।

ग्राहकों को जागरूक बनाने पर फोकस

क्लियर प्रीमियम वॉटर के फाउंडर और सीईओ नयन शाह ने कहा कि यह अभियान प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि ग्राहकों की आवाज उठाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जब नकल ग्राहकों की समझ को धुंधला करने लगे, तब ब्रांड की जिम्मेदारी स्पष्टता वापस लाने की होती है। उन्होंने कहा कि पानी जैसे जरूरी उत्पाद में असलियत कोई विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है।

‘पानी हो तो क्लियर’ के जरिए भरोसा मजबूत करने की कोशिश

कंपनी ने ‘पानी हो तो क्लियर’ टैगलाइन के साथ इस कैंपेन को सिर्फ ब्रांड प्रॉमिस नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए सीधे संदेश के तौर पर पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस अभियान के जरिए भारतीय ग्राहकों को जागरूक बनाने, सही चुनाव के लिए प्रेरित करने और असली उत्पाद के प्रति भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।