खनन की सूचना पर दौड़े अधिकारी, डस्ट से भरा डंपर सीज

अछनेरा। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम ने सोमवार देर रात छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रायभा के पास डस्ट से भरे एक डंपर को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान डंपर संख्या RJ 11 GB 7042 के चालक से खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर खनन अधिकारी ने डंपर को सीज कर थाना अछनेरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वहीं अधिकारियों की गाड़ियों को देखकर क्षेत्र में अवैध खनन में लगे अन्य डंपर और ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।