अटल आवासीय विद्यालय कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर धरना, वेतन और बोनस न मिलने पर किया प्रदर्शन

किरावली (आगरा)। नगर पंचायत किरावली में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने सभासदों के साथ विधि-विधान से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से नए आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभुआपूरा में वार्ड नंबर 14 और 2, स्टेट बैंक से लाल सिंह की चक्की तक, वार्ड नंबर 2 में बिरजो पंडित जी से अंबेडकर तिराहे तक तथा वार्ड नंबर 6 में स्टेशन रोड पर देवराज चाहर से रामनिवास की दुकान तक नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अन्य नालों के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। बरसात से पहले नगर के सभी पुराने नालों की सफाई जेसीबी मशीनों से कराई जा रही है, ताकि जलभराव की समस्या न हो और बारिश का पानी आसानी से निकल सके।
अभिजीत सिंह इंदौलिया ने कहा कि नगर के बाहरी क्षेत्रों में नाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं और स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अभिजीत सिंह, रिहाना बेगम, कमलेश देवी, रामनरेश इंदौलिया, गीतम सिंह, लाल बहादुर माहौर, लक्ष्मीकांत शुक्ला, दानिश कुरेशी, हरिओम सिंह, सुखवीर सिंह, तनु सिंघल, महेश बेध, विनोद, मुन्ना और सत्यभान लिपिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।