घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
एक गाय के जलने की सूचना, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
नीमगांव के मितौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत इनायत चीफ ग्रंट के गांव बांसताली में रविवार को एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक गाय के जलने की भी सूचना है।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आ चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने में लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के मुताबिक आग से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।