
सलेमपुर।तहसील क्षेत्र में चल रहा मकान जनगणना कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।प्रशासन ने 20 जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन क्षेत्र में निर्धारित 1096 एचएलबी का कार्य लगभग 8 दिन पहले ही पूरा हो गया।भीषण गर्मी के बावजूद प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मकानों की नंबरिंग के साथ 33 बिंदुओं पर डाटा फीडिंग का कार्य पूरा किया। सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जिम्मेदारी निभाई।इस कार्य को सफल बनाने में फील्ड ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा,शिशिर राय, अरविंद कश्यप,मयंक पांडेय,जावेद अंसारी ,रमेश तिवारी सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।तहसील स्तर पर जेपी सिंह, अनुज वर्मा और अतुल यादव द्वारा लगातार निगरानी और समन्वय किया गया, जिससे कार्य को गति मिली।चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना प्राथमिकता थी।सभी प्रगणक और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे, जिससे यह लक्ष्य समय से पहले हासिल हुआ।
प्रतिकार अवकाश देने की उठी मांग
जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को प्रतिकार अवकाश देने की मांग तेज हो गई है।जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष देव शरण सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार फील्ड में कार्य करने से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को उनके कार्य के अनुरूप अवकाश दिया जाए।