प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन की तैयारियां तेज, भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा एवं योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। वहीं जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मनोज वर्मा, आशु मिश्रा, विनोद लोधी, रामजी मौर्य, सुनील दीक्षित, सुदीप निगम, संजय गुप्ता, अमित सिंह और शौर्य सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने दी।

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत संगठन की गरिमा के अनुरूप भव्य ढंग से किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने तथा कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।