
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को अभय नगर स्थित काशीराम कॉलोनी में निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश तथा जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन बजरंग दल के जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता तथा नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच हुई निशुल्क
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सक डॉ. पुनीता कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार, प्रियंका रंजन, अर्चना वर्मा, अखिलेश एवं रुचि ने 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें प्राथमिक उपचार, आवश्यक परामर्श तथा दवाएं उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही शिविर में रक्तचाप (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।
सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस खास अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राहुल कुमार, डॉ. विनय जैन, बजरंग दल संयोजक राहुल विक्रम सिंह, जिला संयोजिका लीना श्रीवास्तव, विमल, युवराज सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।