स्वतंत्रता दिवस समारोह में कारगिल वॉर हीरो योगेन्द्र सिंह यादव ने BTCA संग साझा किए युद्ध के अनुभव

BTCA स्वतंत्रता दिवस समारोह पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

BTCA स्वतंत्रता दिवस समारोह में योगेन्द्र सिंह यादव
BTCA स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि योगेन्द्र सिंह यादव का सम्मान।

डिजिटल डेस्क। BTCA ने BTCA फ्रंट लॉन्स में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में सोसाएटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकरत करने आए कारगिल वॉर हीरो परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर एवं मानद कप्तान योगेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

सलामी एवं सम्मान

BTCA फ्रंट लॉन्स में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित गार्ड्स ने मुख्य अतिथि को सलामी दी. सलामी के बाद परमवीर योगेन्द्र सिंह यादव को BTCA के सदस्यों ने गुलदस्ता अर्पित कर उनका सम्मान किया. BTCA फ्रंट लॉन्स उपस्थित सभी लोग कारगिल हीरो को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। उनकी एक झलक पाने को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बेताब दिखे।

महिला शक्ति सम्मानित

BTCA फ्रंट लॉन्स में आयोजित हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला शक्ति को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने अपनी सेवा काल के अनुभव शेयर किए और सेवा के दौरान आने वाले गौरव के क्षणों को साझा किया। किसी ने कहा कि सेवा के दौरान उम्र से ज्यादा उत्साह भरा होता है तो किसी ने कहा परिवार से पहले देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी होती है।

विंग कमांडर रीना ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उनके पति भी एअरफोर्स में हैं और उनका बेटा भी फौज की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन देश की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना हमेशा गौरवान्वित करता है।

आयोजनकर्ताओं का उत्साह

BTCA के ट्रैजरार संजेश का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष ऐसे ही धूमधाम से मनाया जाता हैं लेकिन इस बार उन्होंने परमवीर कारगिल वॉर हीरो योगेन्द्र सिंह यादव को आमंत्रित करने को लेकर विचार किया.

योगेन्द्र यादव के हामी भरते ही सोसाएटी के सभी लोग ऊर्जा से भर गए और इस शूरवीर से मिलने के लिए काफी उत्साहित नज़र आए। संजेश ने कहा कि योगेन्द्र सिंह यादव का आना ही कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाला था।

रिटायर्ड कर्मी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में BTCA के लोगों ने उपस्थित रिटायर्ड जवानों को भी सम्मानित किया। सम्मान के साथ ही आयोजन कर्ताओं ने कहा कि कितने गौरव की बात है कि फौज से रिटायर्ड एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी आप सेना का जवान कहकर बुला सकते हो और एक इंसान की जिंदगी में इससे बड़ा तमगा भला और क्या हो सकता है?

रंगारंग प्रस्तुतियां

BTCA फ्रंट लॉन्स में आयोजित किए स्वतंत्रा दिवस समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर जमकर वाहवाही लूटी। बच्चों की वेष-भूषा और परफॉर्मेंस देख हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। वहीं महिला शक्ति और बुजुर्ग भी कहां पीछे रहने वाले थे. महिला शक्ति ने देशभक्ति का मैशअप पेश किया तो वहीं बुजुर्गों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

कारगिल का अनुभव

BTCA फ्रंट लॉन्स में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने आए परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव ने सभी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने समय की कीमत बताई तो वहीं युद्ध एक फौजी की सोच के बारे में भी बताया। कारगिल वॉर हीरो ने जैसे जैसे अपनी आप-बीती सुना रहे थे, लोगों के रोम-रोम सिहर उठा था।

क्या हुआ था उस दिन

परमवीर योगेन्द्र यादव ने बताया किस तरह से उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों के साथ टाइगर हिल पर दुश्मन छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने बताया कि एक तरफ देश के कई शहीद अपनी शहादत दे चुके थे और पाकिस्तान के सेना के जवान शवों के बीच जिंदा भारतीय जवान को ढूंढ रहे थे। उस वक्त कैसे जिंदा होने के बाद भी वह गोलियों को सह गए, कैसे उन्होंने घायल होने के बाद भी कई पाकिस्तान दरिंदों को मौत के घाट उतार दिया और घायल होते हुए भी चोटी से नीचे अपने अन्य साथियों तक पहुंचकर उन्हें सतर्क किया।

मां भारती का आशीर्वाद

परमवीर योगेन्द्र यादव ने बताया कि कई गोलियां लगने के बाद भी जब वह जिंदा थे उनके दिल से आवाज़ आई कि लगता है मां भारती नहीं चाहती कि आज तू शहीद होगा बल्कि मां भारती चाहती थी कि चोटी से नीचे तक पहुंचकर अपने नीचे मौजूद साथियों तक मदद पहुंचाने तक तो मेरी सांसे चलती रहें। इसके पश्चात मदद पहुंचाने के बाद भी जब उनकी सांसे चल रही थीं तब उन्हें यकीन हो गया कि मां भारती का आशीर्वाद उनके ऊपर बना हुआ है, इसलिए अब मौत भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसी के साथ उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया।

परमवीर की वीर गाथा सुन भावुक हुए लोग

BTCA फ्रंट लॉन्स में आयोजित इस समारोह में उपस्थित लोग कारगिल वॉर के हीरो के किस्से सुनकर भावुक हो गए। किसी की आंखें नम हो गईं तो किसी के आंसू थम ही नहीं रहे थे। हर कोई योगेन्द्र यादव ने मिलने तो पहुंच रहा था लेकिन बात करने के लिए शब्द मानों निकल ही नहीं रहे थे। हर कोई उन्हें और कारगिल में शहीद हुए अन्य जवानों को सैल्यूट कर रहा था, और स्वतंत्रता दिवस की परिभाषा को आत्मसात करने की कोशिश में लगा था।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में शामिल लोगों ने पूरे आयोजन की सराहना की। BTCA फ्रंट लॉन्स में आयोजित BTCA स्वतंत्रता दिवस समारोह में परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव का सम्मान, कारगिल युद्ध के अनुभव, देशभक्ति के नारे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रिटायर्ड फोर्स कर्मियों का सम्मान प्रमुख आकर्षण रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में आए लोग अपने साथ एक वीर के साथ बिताई स्मृतियों को दिल से लगा अपने अपने घरों को वापस लौटे लेकिन जाते जाते वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरे वातवारण को देशभक्ति से भर गए। (Expose India)

यह भी पढ़ें

Operation Sindoor: NSA अजित डोभाल के बड़े खुलासे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पूछा था- किसने किया हमला?

PM Modi Independence Day 2026 Speech: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित भारत के लिए ‘सप्तधारा’ का विजन