समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन,चौधरी लक्ष्मी नारायण

स्वर्गीय चौधरी देवी राम क पुण्यतिथि पर गजेंद्र प्रधान जितेंद्र सिंह ने किया आयोजन
कोसीकला, डीडे पाल के प्रमुख गांव नवीपुर में चौधरी देवी राम की प्रथम पुण्यतिथि पर छाता विधानसभा की पांचो पलों का झरा भंडारा गजेंद्र प्रधान एवं जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में भाईचारा तो बढ़ता ही है वही कुरीतियों पर भी विराम लगता है उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण के वंशज हैं उन्होंने समाज में जीने का रास्ता दिखाया उन्होंने कहा कि जब भगवान राम ने सेतुबंध रामेश्वर की स्थापना की थी तो वहां पर जब स्थापना के लिए विद्वान पंडित की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने प्रकांड विद्वान रावण को निमंत्रण दे स्थापना के लिए बुलाया क्योंकि रावण बहुत प्रकांड पंडित था उन्होंने मन ही मन में विचार किया कि किसी भी हवन या शुभ कार्य या स्थापना में भार्या यानी की पत्नी की आवश्यकता होती है रावण माता सीता सहित, पूजा की सामग्री सहित रामा दल में सेतुबंध रामेश्वर स्थापना स्थल पर आया और विधि विधान से पूजा अर्चना कराई तो भगवान राम ने भेंट देनी चाही तो रावण ने कहा कि जैसे आया हूं वैसे ही जाने दीजिए भगवान राम समझ गए और सीता सहित रावण को पंडिताई की भेंट देकर विदा किया यही है शिष्टाचार, यही है प्रेरणा, यही है विश्वास,उन्होंने कहा आज लोग सनातन की बात करते हैं सनातन से पहले पूरे विश्व में धर्म था वेदों चारों में लिखा हुआ है कि धर्म ही है लेकिन कालांतर में जब अन्य धर्मो की स्थापना होने लगी तो विद्वानों ने धर्म के आगे सनातन लगा दिया और इससे सनातन धर्म की पहचान अलग बनी कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरदेव चौधरी, कोसी पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा नेता तरुण सेठ,छाता नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कुमार चंद्रा रावत सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया इस दौरान 52 पालों की सरदारी भी कार्यक्रम में आमंत्रित की गई कार्यक्रम का सफल संचालन डीडे पाल के अध्यक्ष सरवन चौधरी ने किया