विधानसभा चुनाव के लिए डॉ रोहित उपाध्याय बने उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी

जौनपुर। जौनपुर के निवासी डॉ रोहित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया प्रभारी गुरूवार को बनाया गया है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रोहित उपाध्याय को उनकी सक्रियता और सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी उनके नेतृत्व में दिल्ली में चुनावी सफलता मिली है, जिसमें सोशल मीडिया टीम ने अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा रोहित उपाध्याय ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के प्रचार-प्रसार को धार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का सोशल मीडिया और अधिक सशक्त होगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

डॉ रोहित उपाध्याय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। फिर से उत्तर प्रदेश को भगवा मय बनाया जाएगा।