जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट समेत 6 लोगों की मौत

बारिश ने बढ़ाई रेस्क्यू टीमों की मुश्किल, मुख्यमंत्री धामी ने लिया हादसे का संज्ञान

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद आसमान में उड़ते दो हेलिकॉप्टर
चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

डिजिटल डेस्क, अमर भारती। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास से उड़ान भरे एक हेलिकॉप्टर का अचानक लापता होना लोगों के लिए परेशानी और खौफ का सबब बन गया। ट्रांस भारत एविएशन के इस हेलिकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। ख़राब मौसम और घने बादलों के बीच उड़ता हेलीकॉप्टर कब आँखों से ओझल हो गया पता ही नहीं चला।

सभी को ऐसा लगा कि जल्द यह वापसी करेगा जब अपना सफ़र पूरा कर लेगा लेकिन किसी को नहीं पता था कि बादलों के बीच भरी गई यह उड़ान आखिरी उड़ान होने वाली है। चाय गांव के बास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मौसम खराब होने के चलते बारिश और घने बादल राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें पैदा कर रहे थे।

जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश

यह हेलिकॉप्टर चमोली जिले में जोशमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे जैसे ही चायी गांव के ऊपर से गुज़रा हादसे का शिकार हो गया। बदरीनाथ से फाटा जा रहे इस हेलिकॉप्टर का संपर्क उस वक्त टूट गया जब यह जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुज़र रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था। व

वहीं ट्रैकिंग सिस्टम से भी हेलीकॉप्टर की लोकेशन मिलनी बंद हो गई जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। ट्रैकिंग सिस्टम से लोकेशन गायब होते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सूचित किया गया। टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर जानकारी जुटानी शुरू की। हादसे की जानकारी भारतीय सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को दी गई।

इसके बाद युद्धस्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर VT-HCX बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। इस हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत कुल 6 लोग सवार थे।

पैसेंजर मैनिफेस्ट में पांच यात्रियों के नाम दर्ज थे।

  • प्रताप
  • अरुण
  • शंकर गौड़ा
  • सुधीर के
  • एचएस नटराज

चमोली पुलिस ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में पायलट और पांचों यात्रियों की जान चली गई।

बारिश और घने बादलों ने बढ़ाई रेस्क्यू टीमों की मुश्किल

हेलिकॉप्टर हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश और घने बादलों के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ। इलाके में दृश्यता कम होने से दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की सही लोकेशन का पता लगाने में परेशानी आई।

तलाशी अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे। इसके बावजूद खराब मौसम के चलते अभियान को आगे बढ़ाने में मुश्किलें आईं। सेना, SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर संज्ञान लिया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही उन्होंने हेलिकॉप्टर में सवार यात्रियों के सकुशल होने की कामना की थी।

हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन का पूरा बेड़ा ग्राउंड

UCADA के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया।

अक्टूबर में भी हुई थीं दो हेलिकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग

अक्टूबर महीने में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। इनमें एक घटना रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण हुई थी, जबकि दूसरी घटना टिहरी में तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी।

जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी 6 लोगों की मौत

चमोली पुलिस ने जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। खराब मौसम ने अभियान में बाधा पहुंचाई। वहीं, एहतियात के तौर पर संबंधित कंपनी के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया। (Expose India)

यह भी पढ़ें

JPSC गड़बड़ी मामले में कोचिंग सिंडिकेट की जांच, रांची से पटना तक CID की नजर

चक्रवात अर्नब: दिल्ली-NCR में बारिश, सिक्किम में बर्फबारी; आंध्र में 5 मौतें