सिढ़पुरा पुलिस ने मारपीट और अपहरण के मामले मे वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट -बोबी ठाकुर

कासगंज जनपद के सिढ़पुरा पुलिस ने मारपीट और अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहाँ से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

​यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

​थाना सिढ़पूरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें ये दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सुचना पर नितिन पुत्र फौजवीर, निवासी अल्लाहपुर, थाना गंजडुंडवारा, जनपद कासगंज। एव
सुमित चौहान पुत्र मुकेश सिंह, निवासी रामनगर, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है ओर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।