हत्या के मामले में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद


बाराबंकी। रामनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। चारों के खिलाफ रामनगर थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रामनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ग्राम भरसवा निवासी कुलदीप कुमार, शुभम उर्फ आलोक, बाबू उर्फ सैरभ और रामकैलाश को गिरफ्तार किया गया है।
चारों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 में धारा 3(5) और 103(1) बीएनएस के तहत वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप कुमार पुत्र स्व. देशराज, शुभम उर्फ आलोक पुत्र रामकैलाश, बाबू उर्फ सैरभ पुत्र रामकैलाश और रामकैलाश पुत्र स्व. भागीरथ शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम भरसवा, थाना रामनगर के निवासी बताए गए हैं।
दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामकैलाश के विरुद्ध वर्ष 2021 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं कुलदीप कुमार के विरुद्ध वर्ष 2024 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों के विरुद्ध वर्तमान में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामशंकर, उपनिरीक्षक मानेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयश्याम, रिजर्व कांस्टेबल विकास यादव और रिजर्व कांस्टेबल विकास यादव-2 शामिल रहे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।