Bareilly News: बरेली से एक बार फिर शर्मनाक खबर सामने आई है रिश्वतखोर दरोगा दीपचंद की मुसीबतें अब और बढ़ने वाली हैं 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ये दरोगा अब कानून के शिकंजे में पूरी तरह फंस चुका है। दरअसल, भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने विवेचना में उसे दोषी पाया है और अब उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू होने जा रही है।
Bareilly News: 50 हजार की रिश्वत और अब करोड़ों की जांच
सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। अगर जांच में उसकी कमाई से ज्यादा संपत्ति पाई गई — तो दीपचंद पर और कड़ी कार्रवाई और सजा हो सकती है। पूरा मामला आपको बताते हैं की छह जनवरी की शाम, बहेड़ी थाने की भुड़िया चौकी के प्रभारी दरोगा दीपचंद को चौकी परिसर में ही 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा था।
टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए केमिकल लगे नोट दिए थे और जैसे ही दीपचंद ने वो नोट लेकर दराज में रखे, टीम ने रेड मार दी जब उसके हाथ धुलवाए गए तो गुलाबी रंग निकल आया, और रिश्वत की कहानी वहीं खत्म हो गई।
जांच में पता चला कि दीपचंद मारपीट के एक केस को रफा-दफा करने के बदले पैसे मांग रहा था। अब एंटी करप्शन टीम उसकी संपत्तियों का आकलन करेगी — खरीदी, बेची गई जमीनें, बैंक अकाउंट और परिवार की आर्थिक स्थिति तक सबकी जांच होगी। टीम जल्द ही अलीगढ़ के टप्पल इलाके, जहां दीपचंद का घर है, वहां जाकर भी जांच करेगी।
एंटी करप्शन थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि जांच अधिकारी तय किया जा रहा है और जांच पूरी तरह आय के स्रोतों के आधार पर होगी।
- सवारी बनकर लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, चार शातिर गिरफ्तार
- योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान: आत्मनिर्भर बन रहे युवा, नए क्षेत्रों में बढ़ी भागीदारी
- वैश्विक मंच तक पहुंचेगा भारतीय ज्ञान, कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां होंगी डिजिटल
- जनता दरबार में महापौर ने सुनीं जनसमस्याएं: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- MOBC-256 का भव्य समापन: नौ हफ्तों की कठिन ट्रेनिंग के बाद 123 अधिकारियों ने पूरी की अहम तैयारी