बिग बॉस ओटीटी की हुई शुरुआत, पहले ही दिन दिव्या अग्रवाल हुई नॉमिनेट

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 15 शुरू हो गया है। इस बार यह शो टीवी से 6 हफ्ते पहले ‘वूट ऐप’ पर शुरू हो गया है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। जबकि टीवी पर बिग बॉस 15 को सलमान खान होस्ट करेंगे जो ओटीटी के 6 हफ्तों बाद शुरू होगा। बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन से लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, दिव्‍या अग्रवाल, करण नाथ और राकेश बापट समेट एक के बाद 13 कंटेस्टेंट घर में एंट्री कर चुके हैं।

सेकंड लास्ट कंटेस्टेंट्स थी दिव्या अग्रवाल

बता दें कि इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को अपना कनेक्शन बनाना था। लड़कियों और लड़कों की जोड़ियां बनाई गयी। दिव्या अग्रवाल शो की सैकेंड लास्ट कंटेस्टेंट्स थी। दिव्या के बाद शो में रिद्धिमा पंडित आई। वहीं लड़को में करण नाथ आखिरी थे। करण नाथ ने रिद्धिमा को चुन लिया। जिसके बाद दिव्या पहले ही दिन शो से नॉमिनेट हो गई।

दिव्या की प्रतीक से हुई जमकर लड़ाई

बिग बॉस 15 शो ने आते ही धमाल मचा दिया है। शो में करण नाथ ने तब रिद्धिमा को चुना तभी प्रतीक की दिव्या से बहस हो गई। प्रतीक ने कहा कि हमने एक शो में एक साथ काम किया था। इसके बावजूद भी मैंने आपको कई बार मैसेज किया। आपने मेरे एक भी मैसेज का जवाब नहीं दिया। करण ने प्रतीक को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *