
रामनगर/बाराबंकी। Sagar Das Maharaj Temple में गुरुवार को नई हनुमान प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया। रविवार रात अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद ग्रामीणों, प्रशासन और हिंदू संगठनों के सहयोग से नई प्रतिमा स्थापित कराई गई।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई, जो रामनगर डिग्री कॉलेज के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुंची। धार्मिक वातावरण और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पंडित Vishnu Kant Shastri ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद भक्तों ने लड्डू, बूंदिया, फल और गुड़धनिया का प्रसाद ग्रहण किया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में Vishwa Hindu Parishad और Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, सूरज शर्मा, अंशु शुक्ला, अवध राम और मुख्य जजमान अमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।