जिला महामंत्री बनने पर सत्यदेव दुबे का जोरदार स्वागत, घर-घर योजनाएं पहुंचाने का आह्वान


जगनेर। Satyadev Dubey के जिला महामंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर जगनेर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में उनका भव्य स्वागत किया गया। मेवला, मेवली, नगला इमली, कासिमपुर, सिगायच, नोनी, नगला वीरभान और चंदसोरा सहित विभिन्न गांवों में ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सत्यदेव दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनकी जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाई जानी चाहिए ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी Dr. Lavlesh Kumar, राकेश राजावत, डॉ. रामवीर सिंह, महामंत्री डॉ. प्रदीप परमार, पंकज शर्मा, महेश उपाध्याय राना, देवेंद्र परमार, अतुल सिंह, अतुल परमार, दिनेश कुशवाह, राहुल परमार, सुनील परमार, बनवारी शर्मा और कार्तिक गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।