कोसीकलां में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, 6 जुलाई को बूथ स्तर पर मनाई जाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती


कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी कोसीकलां मंडल की मासिक बैठक शनिवार को अग्रसेन नगर में मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा संगठन की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भूमिका से ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।
मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे मंडल के प्रत्येक बूथ पर उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल लर्निंग अभियान को भी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक का संचालन सत्यवीर सांगवान ने किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया, विधानसभा छाता के पूर्व प्रत्याशी तरुण सेठ, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष परेश शर्मा, सीमा सेठ, राजेंद्र सविता, विष्णु सैनी, विनय उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण चंदेल, मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, सुनील सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।