Bollywood News: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज़ में शामिल जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके खुलेआम प्यार का इज़हार! ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए जाह्नवी का प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। आपको बतातें हैं , वायरल हो रही वो तस्वीरों में उनका रोमांस झलक रहा है
Bollywood News: प्यार का खुलेआम इजहार
बॉलीवुड की धड़कन बन चुकीं जाह्नवी कपूर का दिल इन दिनों सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि शिखर पहाड़िया के लिए भी धड़क रहा है।
हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जहां वो शिखर के कंधे पर सिर टिकाए बैठी हैं।
इतना ही नहीं — उनके आउटफिट ने भी सभी का ध्यान खींचा हुआ है
क्योंकि जाह्नवी ने जो टीशर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था – “शिखर”
जाह्नवी ने खुलेआम किया प्यार का इजहार किया है
दरअसल, सेलेब्स फ्रेंड ओरी ने एक पार्टी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पार्टी से आए इस वीडियो पर सबसे ज्यादा ध्यान जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पर जा रहा है और उससे भी ज्यादा ध्यान जा रहा है, एक्ट्रेस की टी-शर्ट पर जिसपर शिखर की शर्टलेस समेत कई तस्वीरें छपी हुई हैं.
यह एक कस्टमाइज टी-शर्ट है, जो एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बनवाई और उसी को पहना है. इस टी-शर्ट पर ना सिर्फ शिखर की तस्वीरें बल्कि उनका नाम भी लिखा हुआ दिख रहा है. अब जाह्नवी के फैंस उनकी इस स्वीट हरकत पर प्यार लुटा रहे हैं.
आपको बताते है शिखर पहाड़िया के बारे मे
शिखर पहाड़िया कोई आम इंसान नहीं हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती, और एक अमीर बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वो पोलो खेलने के शौकीन भी है और लंदन से पढ़े हुए हैं शिखर अब फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं जाह्नवी और शिखर का रिश्ता नया नहीं है। दोनों का रिलेशनशिप कॉलेज टाइम से शुरू हुआ था, फिर दोनों अलग हो गए थे लेकिन अब फिर से करीब आ गए हैं। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि शिखर ने उन्हें मनाने के लिए रणबीर कपूर का गाना भी गाया था।
जाह्नवी ने कहा था — “शिखर वो इंसान है जो मेरी सबसे बुरी स्थिति में भी मेरे साथ खड़ा रहा।” यही वजह है कि अब जाह्नवी ने सबके सामने शिखर के लिए अपने प्यार को स्वीकार कर लिया है। कैमरे, टी-शर्ट और विंबलडन की भीड़ के बीच जाह्नवी का ये इश्क़ अब सुर्खियों में दिखाई दे रहा है।
- खेत में पानी के पाइप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
- चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाली धारा 16 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट और हाउस में डेमोक्रेट्स का बहुमत
- अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव: 25% नियमित सैनिक बनेंगे, 75% को 2 साल का अतिरिक्त सेवा मौका
- IND vs NZ 1st ODI: 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग-11 और फ्री लाइव टेलीकास्ट की जानकारी