सेलिब्रिटी जगनूर अनेजा की दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु

MTV 'लव स्कूल' फेम Jagnoor Aneja का निधन, शोक में हैं फैंस

नई दिल्ली। एमटीवी लव स्कूल की प्रसिद्ध मॉडल जगनूर अनेजा की मौत। कुछ दिनों पहले बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की दु:खद खबर से लोग अभी खुद को संभाल ही रहे थे कि अब उनकी मृत्यु के बाद के तुरंत बाद ही मनोरंजन की दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल स्टार जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कथित तौर पर जगनूर इजिप्ट में छुट्टी पर थे, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

कुछ दिन पहले ही की थी इजिप्ट की यात्रा

जगनूर अनेजा पेशे से एक मॉडल और हेयरड्रेसिंग विशेषज्ञ थे। उन्होंने कुछ दिन पहले इजिप्ट की यात्रा की थी। जहां से जगनूर ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर से सभी सदमे में हैं। जगनूर अनेजा ने दो दिन पहले मिस्र से अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जगनूर पिरामिड के सामने मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे फोटो और वीडियो शेयर

सोशल मीडिया पर कई सितारों के साथ-साथ जगनूर के फैंस ने उनकी फोटो और वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जगनूर अनेजा रियलिटी टीवी शो “एमटीवी लव स्कूल” में कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जगनूर शो के पहले और दूसरे दोनों सीजन में नजर आए और वहां उन्होंने अपना नाम बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *