गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली मंडल में स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

नई दिल्ली। आज गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली मंडल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। श्री डिम्पी गर्ग, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली, अपर मंडल रेल प्रबंधक और दिल्ली मंडल के अधिकारियों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।

नुक्कड़ नाटक के जरिए किया लोगों को जागरुक

स्काउट्स एंड गाइड्स ने यात्रियों से स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया। अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

श्री डिम्पी गर्ग, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेशन परिसर तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *