कोरोना : नए मामलों में 17वें से 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली। हाल ही में कोरोना की रफ्तार में फिर से तेजी से इजाफा हो रहा है। हर दिन नए संक्रमित लोगों की संख्या सामने आ रही है।  देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेजी से  बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। 

मरीजों में सिर्फ चार देश आगे

करीब दो महीने के अंदर हर दिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ती जा रही है कि भारत 17वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जिसके चलते  कोरोना मामलों में सिर्फ  देश-अमेरिका, ब्राजील, इटली और फ्रांस ही भारत से आगे हैं। 


24 घण्टे में 89 मौतें

हाल ही में  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नए  आंकड़े जारी हुए हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में 89 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,57,435 हो गई है।

राजधानी का हाल

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिससे राजधानी में अब तक मरने वालों की संख्या 10,915 हो गई है। 

इन राज्यों में 85 फीसदी नए मामले

देश मे कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में  अधिक बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों के 85.51 प्रतिशत मामले हैं।  मरीजों का बढ़ना संक्रमण में तेजी को दर्शाता है।  हालांकि 24 घंटों में केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में इन मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

इन स्थितियों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भले ही, देश में महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही हो, लेकिन सक्रिय मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *