बेटी बोली, पापा मुझे याद मत करना और…

7 करोड़ी दुल्हन ने लगाया मौत को गले 

दहेज मिलने के बाद भी परेशान करते रहे ससुरालीजन

कोलकाता। वैसे तो दहेज उत्पीड़न को लेकर कही मामलें हर दिन सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दहेज उत्पीड़न का एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां, 25 साल की राशिका अग्रवाल को उसके ससुराल वालों ने  इतना प्रताड़ित किया कि  तंग उसने अपनी पत्नी ज़िन्दगी खत्म कर ली। इसके बाद, अब परिवार वालों ने ससुरल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, शादी में लड़के वालों ने बाकी खर्चों को छोड़कर दहेज के रूप में 7 करोड़ रुपए लिए थे।’ 

ससुरालियों ने 7 करोड़ लिया दहेज
राशिका के आत्महत्या करने के बाद उसके परिवार वाले अब क़ानून से न्याय की मांग कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि पति और परिवार को कड़ी सज़ा मिले। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ससुराल वालों ने  7 करोड़ रुपए का दहेज लिया था, इसके अलावा शादी के बाद अन्य खर्चे के लिए भी अलग से पैसे लिए थे।

नशेड़ी पति करता था पिटाई
राशिका की शादी 26 साल के बिजनेमैन कुशल अग्रवाल से हुई थी। राशिका के परिवार वालों ने आरोल लगाया है कि कुशल ड्रग्स और शराब का नशेड़ी था और उसी नशे में राशिका को प्रताड़ित करता था। उनके परिवार को परिवार को शादी से पहले कुशल की इन आदतों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार, राशिका अक्सर अपने परिवार से पैसे भेजने के लिए कहती थी। ऐसा नहीं होने पर कुशल राशिका को प्रताड़ित करता था। 

ख़बर आई, तीसरी मंजिल से कूदी
राशिका के पिता का आरोप है कि आत्महत्या से पहले बेटी ने उनके लिए एक व्हाट्सएप मैसेज भी  छोड़ा था। जिसमें लिखा है कि “मैंने यहां रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन इनके द्वारा किए जा रहे अत्याचार को सहन नहीं कर सकती। इससे बेहतर है कि मैं चली जाऊं, पापा मुझे याद मत करना। यह मैसेज दोपहर दो बजे भेजा गया था। इसके कुछ देर बाद ही, राशिका की मां संगीत को ससुराल से एक कॉल आई और बताया गया कि उनकी बेटी तीसरी मंजिल से कूद गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। रात में 9.30 बजे राशिका की मौत हो गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *