लड़की एक दूल्हे चार, उठाओ पर्ची हो जाओ तैयार

मुरादाबाद। पर्ची में इनाम निकलते और किसी वस्तु का चुनाव करते तो बहुत देखे होंगे। लेकिन पर्ची से दूल्हे के चुनाव हो, यह शायद ही किसी ने देखा होगा। दरअसल यह घटना मुरादाबाद के रामपुर के टांडा क्षेत्र की है। जहां एक लड़की की शादी का फैसला पंचायत ने ऐसा लिया, जिसकी कोई उम्मीद नही कर सकता। पंचायत का यह फैसला हैरान कर देना वाला तो है ही इसके साथ ही बहुत अनोखा भी है।

क्या है पूरा मामला

मामला यह है कि एक युवती अपने चार दोस्तो के साथ घर से भाग जाती है। जब वह अपने चारो दोस्तो के साथ पकड़ी जाती है, तो उसके परिवार वाले लड़को पर मुकदमा दर्ज कराने लगते हैं। इस मामले को लेकर लड़को के परिवार वालो ने पंचायत बुला ली। पंचो ने इस फैसले के लिए तीन दिन का समय भी मांगा। इसके बाद एक अनोखा फैसला सुना दिया।

इसके बाद पंचायत बैठी

पंचो ने लड़की को किसी एक लड़के से शादी करने की शर्त रख दी। लेकिन ये सुनकर लड़की असमंजस में पड़ गई। इस फैसले से वो सभी हैरान थे। लड़की किसी का भी चुनाव नही कर पा रही थी, वहीं लड़के भी शादी के लिए तैयार नही थे। इसके बाद पंचो ने पर्ची से नाम तय करने का सुझाव दिया। सभी ने इस फैसले पर सहमति जताई। चारो लड़को के नाम की पर्ची डाल कर एक छोटे बच्चे से उठवाई, जिस लड़के का नाम पर्ची में निकला उसके साथ लड़की की शादी करा दी गई।

मुरादाबाद में हुई ये अनूठी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा में बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला है जब किसी दूल्हे के चुनाव पर्ची से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *