इस वजह के चलते आज दिल्ली में कई रास्ते बंद

अमर भारती : राजधनी दिल्ली में आज कई जगह नागरिक संशोधन कानून का विरोध किया जा रहा हैं। बता दें कि दो दिनों की शांति रहने के बाद आज फिर से राजधानी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गई है।

सूत्रो के मुताबिक आज दिल्ली में सीएए के विरोध में कई धरना और प्रदर्शन होंगे। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ रास्ते बंद किये गए हैं जिसके चलते कुछ जगह मंगलवार को प्रभावित रह सकती हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों पर न जाने की सलाह दी है। रोड नंबर 13 पर शाहीनबाग कांपलेक्स के सामने स्थानीय लोगों का पिछले रविवार से प्रदर्शन चल रहा है।

इसके अलावा ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाला ओखला अंडरपास बंद है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी और आगरा कैनाल रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर इन मार्गों पर न जाने को कहा है। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंगलवार दोपहर को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। हालांकि छात्रों के इस मार्च को अभी तक पुलिस की अनुमति नहीं मिली है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज फिर दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके चलते मंडी हाउस पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। इसके अनुसार एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। जबकि आज छात्र फिर मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए वह मंडी हाउस में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।