आगरा मंडल की समीक्षा बैठक गाजीपुर बॉर्डर पर संपन्न हुई

मथुरा। काले तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर 8 महीने से चल रहे लगातार दिन रात धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसमे आगरा मंडल के सेकड़ो किसान धरना प्रदर्शन में लगातार अपनी मौजूदगी दर्शाते रहे है।

कृषि कानूनों के विरोध में पहुँचे गाज़ीपुर

आगरा मंडल की टीम आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में आगरा मंडल के चारो जिलों से दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से गाजीपुर बॉर्डर पर आगरा मंडल के किसान क्रांति रथ पर पहुंचे व काले कानूनों के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचे। इस मौके पर गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को मंडल प्रभारी सुभाष चौधरी ने समीक्षा बैठक भी की।

किसानों ने फिर कहा- पहले कानून वापसी फिर घर वापसी

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आगरा मंडल गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा 8 महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार ने किसानो के हित के लिए कुछ भी नहीं किया, सिर्फ किसानों का शोषण हुआ है जिसे सहन नही किया जाएगा। उधर किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड भीषण गर्मी, बरसात में भी सड़क पर डट कर रहेंगे। किसानों ने कहा कि जब तक काले कानूनों की वापसी नहीं होगी तब तक घर वापसी नहीं होगी। आगरा मंडल के हर जनपद से हजारों की तादाद में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी में आगरा मंडल के सभी पदाधिकारी जुट जाएं गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने वालों में मथुरा देवेंद्र रघुवंशी, आगरा जिला राजवीर लवानिया, भारतीय किसान यूनियन के महानगर मथुरा पवन चतुर्वेदी, फिरोजाबाद के प्रेम अतुल, चौधरी रामकुमार सिंह, अंकित छात्र रालोद के ब्रिज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी, धीर सिंह राम कुमार चौधरी जगदीश परिहार पुष्कर विकास सिंह पार्षद पवन मनोज प्रधान मुजाहिद कुरैशी चुनमुन चौधरी, सीताराम विजयपाल, विकास किशन सिंह, हातिम सिंह, श्रीपाल, किशन सिंह नंबरदार मोरल यादव, बंटू यादव, सूरज यादव दिनेश यादव मनोज यादव महाराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेश कुमार, नरेश मदन, बनवारी लाल, विक्रम सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, बेचेलाल राजपूत, शीतल सिंह राजपूत रतीराम राजपूत सहित सैकड़ों किसान मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *