जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

हरदोई। जनपद में आयोजित UPSSSC प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, आर्य कन्या महाविद्यालय और सनातन धर्म इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्ष, लाकर रूम और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान केन्द्रों के आसपास भीड़ न लगने दें और बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें।